मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

ट्रेडिंग के बहाने दो लोगों से 35.10 लाख की ठगी

इंस्टाग्राम से दोस्ती और ट्रेडिंग

Mediawali news, नोएडा

नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी के दो और मामले सामने आए हैं। इन दोनों पीड़ितों से ठगों ने कुल 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। इन्हें ग्रुप में जोड़कर ट्रेडिंग करने की जानकारी दी गई। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। मामलों में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर रकम ट्रांसफर खातों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा बिसरख वैलेंसिया हवेलिया होम्स निवासी राहुल राजपूत (45) ने बताया कि 21 फरवरी 2025 को उन्हें वॉट्सऐप पर 666-एएसके वेल्थ मैनेजमेंट ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में घर बैठे ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए ज्यादा मुनाफा कमाने का दावा किया गया। शुरुआत में पीड़ित से छोटे-छोटे भुगतान और मुनाफा दिखाकर उनका भरोसा जीता गया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में निवेश के नाम पर रकम जमा कराई गई। पीड़ित को उन्होंने 10 मार्च से 16 अप्रैल 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 11.10 लाख रुपये ट्रांसफर लिए। बाद में जब रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

उन्होंने पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और अब साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं दूसरे मामले में सेक्टर-44 स्थित स्काई होम छलेरा में रहने वाले 21 वर्षीय वर्णिक सिंह ने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन निवेश के नाम पर उनके साथ 24 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने 28 मई 2026 को गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दो शिकायतें दर्ज कराई थीं। इसके बाद अब एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। दोनों मामलों में पुलिस संबंधित बैंक खातों को फ्रीज करने, ठगी की रकम की रिकवरी कराने की कोशिश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios