मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

शिवराजपुर में कानपुर-अलीगढ़ हाईवे बाईपास ओवरब्रिज पर हुआ हादसा, पूरी कार जलकर खाक

Tags:
कानपुर-अलीगढ़

Mediawali news, कानपुर

बिल्हौर, शिवराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम नेशनल हाईवे पर चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे बाईपास स्थित ओवरब्रिज पर हुए इस हादसे में कार सवार परिवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में लेकर गाड़ी धू-धू कर जल उठी।जनपद कन्नौज तिर्वा निवासी सुनील कुमार ने हाल ही में एक पुरानी कार खरीदी थी। शनिवार को वह कानपुर आरटीओ कार्यालय में वाहन अपने नाम ट्रांसफर कराने के बाद परिवार के साथ घर लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी कार शिवराजपुर बाईपास स्थित खेरेश्वर मार्ग के ओवरब्रिज पर पहुंची, अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कार में आग लग गई।कार में सवार अनिल कुमार, एक वृद्ध महिला सहित अन्य लोगों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर राख हो गई।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios