मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

हवन-पूजन और केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Tags:
अखिलेश यादव

सपा नेताओं ने सरकार पर बोला हमला, पंचायत चुनाव और मंदिर चंदा मामले पर उठाए सवाल

Mediawali news, कानपुर नगर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर मंगलवार को बिल्हौर के नेहरू पार्क स्थित सपा कार्यालय में हवन-पूजन, केक काटकर और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

हवन के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई। इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े चंदे के मामले का जिक्र करते हुए सरकार पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।इनकी चुप्पी से जनता सब जान गई है। उन्होंने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जनता चुनाव का इंतजार कर रही है, लेकिन ये डरी हुई सरकार कोर्ट की बार बार फटकार के बाद भी चुनाव नहीं करा रही।

‘2027 में सपा बनाएगी सरकार’

विधानसभा टिकट के दावेदार एवं युवा नेता विनय कोरी ने कहा कि भ्रष्टाचार और चंदे से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और जनता के हितों के अनुरूप कार्य करेगी।

सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

युवजन सभा के प्रदेश सचिव आशीष यादव ने मंदिरों से जुड़े कथित चंदा प्रकरण पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से पूरे मामले में पारदर्शिता बरतने की मांग की।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में पूर्व जिला महासचिव राकेश यादव, अरशद सिद्दीकी, हरिनाथ, पप्पू पहलवान, नवीन यादव, शिवम यादव, रविशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाए और जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios