मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

सड़क किनारे झाड़ियों में मिला शव,नशे में बिगड़ी तबीयत या कुछ और

Tags:
शव

बैग, नए जूते और कपड़े मिले, लेकिन नहीं मिला कोई पहचान पत्र

Mediawali news, कानपुर

बिल्हौर थाना क्षेत्र के सुभानपुर गांव में रविवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है। उसने ऑरेंज रंग की टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी।

शव के पास से एक बैग, नए जूतों की जोड़ी और कपड़े मिले, लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। युवक की जेब से केवल तंबाकू और गुटखा बरामद हुआ। पुलिस को शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं पास में पानी का पाउच मिलने और आसपास के लोगों की चर्चा के आधार पर शराब के नशे में तबीयत बिगड़ने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल से करीब पांच मीटर दूरी पर रेलवे ट्रैक भी गुजर रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios