मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

सेक्टर-15 में 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के पीछे कई सालों से चल रही तनातनी

Tags:
सेक्टर-15

सेक्टर-15 वाहन पार्किंग को लेकर हुआ विवाद को बुजुर्ग ने बेच दी एक कार

Mediawali news, Noida

सेक्टर-15 में 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के पीछे सिर्फ एक दिन का विवाद नहीं, बल्कि कई सालों से चल रही तनातनी सामने आई है। पडोसियों के मुताबिक वाहन पार्किंग और बने गार्डन में लगे ऐंगल को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन बुजुर्ग बाजार से सामान लेकर आए थे और उन्होंने अपने घर के सामने बाइक पार्क कर दी। जल्दबाजी में उनकी बाइक का अगला टायर आरोपी के जमीन पांच से छह इंच चला गया। इसी बात पर आरोपी घर के बाहर निकला और झगड़ा शुरू कर दिया। विरोध करने पर बुजुर्ग को उसने जोर से धक्का दे दिया और खुद छत पर भाग गया। घटना में उनके हाथ के कोहने और पसली की हड्डी टूट गई थी। इलाज के दौरान उनकी शुक्रवार तड़के मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतर ह्त्या का केस दर्ज कर आरोपी अंश गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के परिजन घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए हैं।

मृतक प्रकाश चंद के घर के सामने रास्त गया हुआ और उसके बगल में पार्क है। रास्त से और पार्क के बीच में थोड़ी सी जमीन खाली पड़ी है। उसी में बुजुर्ग ने एक गार्डन की तरह बना रहा खा था। जिसे मृतक के परिवार वालों ने लोहे के ऐंगल से चारों तरफ से कवर किया है। इसी को लेकर करीब दो महीने पहले भी दोनों परिवारों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था। 15 दिन पहले बुजुर्ग ने अपने घर के सामने लगे एंगल को सीधा किया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई थी। आरोप है कि आरोपी और उसकी मां ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की और धक्का देकर उन्हें एंगल पर गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी छत पर चला गया और किसी को इसकी जानकारी तक नहीं दी। घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक का बेटा दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios