मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

भाजपा नोएडा महानगर द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन

Tags:
भाजपा नोएडा

Mediawali news, noida

आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में सेक्टर-6 स्थित इंदिरा भवन में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्री लक्ष्मीकांत बाजपेई जी ने 12 साल विश्वास के विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत की जनता और नेतृत्व के बीच विश्वास का एक अटूट रिश्ता स्थापित हुआ है। यह विश्वास किसी प्रचार या नारे का परिणाम नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने पहली बार नरेंद्र मोदी जी को सेवा के लिए दिल्ली भेजा था और तब से लेकर आज तक जनता ने लगातार अपना विश्वास उन पर व्यक्त किया है। वर्ष 2019 और 2024 के जनादेश इस बात का प्रमाण हैं कि जनता केवल वादों पर नहीं बल्कि परिणामों पर विश्वास करती है। आज देश के युवाओं को अपने भविष्य पर विश्वास है, महिलाओं को अपनी भागीदारी पर विश्वास है और किसानों को यह विश्वास है कि उनकी आवाज दिल्ली तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने सदैव कहा है कि सरकार का पहला अधिकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का है और यही विश्वास विकसित भारत के संकल्प को शक्ति प्रदान कर रहा है।

पूर्व मंत्री माननीय श्री नवाब सिंह नागर जी ने 12 साल जनकल्याण के विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने जनकल्याण को शासन का मूल आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि जन धन योजना के माध्यम से करोड़ों गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया गया और लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने करोड़ों माताओं को धुएं से मुक्ति दिलाई, आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ने करोड़ों लोगों को पक्के घर उपलब्ध कराए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जल जीवन मिशन, लखपति दीदी योजना तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल विकास नहीं बल्कि अंत्योदय के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग का सशक्तिकरण है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी ने 12 साल विकास के विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की यात्रा राष्ट्र निर्माण के मिशन की यात्रा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जिस नए भारत और नई अर्थव्यवस्था का सपना देखा गया था, वह आज धरातल पर दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्गों के तीव्र निर्माण, आधुनिक एक्सप्रेस-वे, रेलवे के आधुनिकीकरण, वंदे भारत ट्रेनों, अमृत भारत स्टेशन योजना तथा रैपिड रेल जैसी परियोजनाओं ने देश के विकास को नई गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया और यूपीआई ने भारत को डिजिटल क्रांति का वैश्विक मॉडल बनाया है। कृषि क्षेत्र में सिंचाई, उत्पादन और तकनीक के विस्तार ने किसानों को नई ताकत दी है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और आधारभूत संरचना, तकनीक तथा नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह विकास केवल आंकड़ों का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री योगेंद्र नारायण सिंह जी ने की।

गौतम बुद्ध नगर सांसद आदरणीय डॉ महेश शर्मा जी, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रभारी मंत्री नोएडा आदरणीय कुंवर बृजेश सिंह जी, पूर्व विधायक विमला बाथम जी, जिला प्रभारी भाजपा नोएडा आदरणीय श्रीमती कांता कर्दम ने भी संबोधित किया l कार्यक्रम में कर्नल एस.पी.वैद्य,बी. एस.चौहान महेश सक्सेना, विपिन मल्लन , पीयूष द्विवेदी ,सुशील भारद्वाज, टी.एन. चौरसिया , मनोज राणा , प्रणय गोयल , पुष्कर शर्मा , मुकेश शर्मा , एन पी सिंह, विनीत मेहता, नरेंद्र चोपड़ा, संजय गुप्ता, अतुल अग्रवाल, भूपेंद्र जी, परमजीत सिंह, हरबीर, गणेश अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित हुएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios