मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Tags:
अवैध निर्माण

लेखपाल देवेंद्र यादव पर ग्रामीणों ने जातिवाद पक्षपात का आरोप लगाए

Mediawali news, कानपुर

बिल्हौर शिवराजपुर क्षेत्र के ग्राम सभा अजीतराय निवादा के ग्रामीणों ने अवैध निर्माण को लेकर बिल्हौर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार से शिकायत की है। ग्रामीण प्रमोद कुमार पांडे,बाबूराम,रामबालक,विनोद,रामचंद्र द्विवेदी,दिनेश कुमार,अश्वनी कुमार,उमेश ने गांव के रामनरेश यादव पर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के आरोप लगाए है,ग्रामीणों के मुताबिक रामनरेश यादव पूर्व में पुलिस विभाग में रहे है,उसी की धौंस में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे,जिस जगह पर कब्जा हो रहा वह ग्राम समाज की जमीन है,ग्रामीणों ने बिल्हौर एसडीएम से मिलकर शिकायत पत्र दिया, एसडीएम ने जांच के निर्देश देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है,ग्रामीणों के मुताबिक जिस जगह ओर कब्जा किया जा था पहले से रास्ता एवं सार्वजनिक उपयोग लिए जगह थी।

आरोप है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना किसी अनुमति के दीवार खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर लोगों के आवागमन में बाधित कर दिया,शिकायतकर्ताओं ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनकर ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत कराया कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो स्थिति बिगड़ सकती है।वही लेखपाल देवन्द्र यादव पर पक्षपात व जातिवाद के आरोप लगाए गए है, उनका कहा कि देवेंद्र यादव है दूसरा पक्ष भी यादव है, इसी कारण लेखपाल की सह पर ग्राम समाज की जमीन कर कब्जा करवाया जा रहा।
ग्रामीणों ने कहा केके मौके पर जांच कर अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर आम लोगों के लिए सुरक्षित किया जाए।उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी यदि शिकायत सही पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
साधु-संतों के साथ एडिट की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, शिकायत के बाद कार्रवाई