साधु-संतों के साथ एडिट की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, शिकायत के बाद कार्रवाई
आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा
Mediawali news, Kanpur
कानपुर,शिवराजपुर थाना क्षेत्र में साधु-संतों के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई तस्वीरों और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
फेसबुक समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर की गई पोस्ट
जानकारी के अनुसार हरनू गांव निवासी अरबाज खान उर्फ सनी पुत्र जाहिद पर आरोप है कि उसने फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदू आस्था से जुड़ी आपत्तिजनक एडिटेड तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में साधु-संतों को अपमानजनक स्थिति में दिखाया गया था।
भाजपा कार्यकर्ता ने की शिकायत
मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता और शिवराजपुर निवासी अमन त्रिवेदी ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी ने टीम के साथ की कार्रवाई
थाना प्रभारी अमित सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी युवक को हिरासत में लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके सोशल मीडिया अकाउंट तथा पोस्ट के स्रोत की भी जांच की जा रही है।
मुकदमा दर्ज कर होगी विधिक कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े तकनीकी तथ्यों और पोस्ट की प्रकृति की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।