मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

ब्लाक प्रमुख शुभम बाजपेई ने बच्चों को अन्य प्रासन कराया : लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाएं बताई

Mediawali news, Kanpur

बिल्हौर शिवराजपुर विकसित भारत अभियान में केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं राज्य सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर खंड विकास कार्यालय शिवराजपुर में रविवार को त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हुआ।शिविर 14 जून से 16 जून 2026 तक चलेगा,इसका मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे आमजनमानस तक पहुंचाना है। शिविर का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने फीता काटकर किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, पंचायती राज, पशुपालन, खाद्य एवं रसद, भारतीय स्टेट बैंक तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। स्टॉलों पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, बैंक ऋण, पोषण संबंधी जानकारी सहित विभिन्न योजनाओं का पंजीकरण किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मेले में लोगों की नि:शुल्क जांच की गई, जिसमें बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन एवं नेत्र परीक्षण के साथ दवाइयों का वितरण भी किया गया।ब्लॉक प्रमुख शुभम बाजपेई ने अपने संबोधन में लोगों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बाल विकास विभाग के स्टॉल पर अन्नप्राशन संस्कार कराकर जनजागरूकता का संदेश भी दिया,शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के बाद बच्चों को अन्य प्रासन कराया गया, इस दौरान एडीओ पंचायत राजवीर सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी कृपाशंकर यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप सिंह, अमित श्रीवास्तव, डीएस सचान, विशाल कटियार, माधुरी यादव, डॉ. प्रगति रघु सक्सेना, रूपांजलि, शिवेंद्र सिंह, विजय कटियार, शैलेंद्र तिवारी, मोहित, पशुपालन विभाग के विष्णु कुमार, श्रम विभाग से प्रीति गौड़, शिवम व शालिनी गौतम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios