मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

कृषि एवं संबद्ध विभाग लगाएंगे स्टॉल, उत्कृष्ट कृषकों का होगा सम्मान*

Mediawali news, कानपुर नगर

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों तथा कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश (बाढ़ोन्मुखी प्रकोष्ठ), लखनऊ के आदेशों के क्रम में भारत सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 05 जून से 21 जून, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों तथा उनसे जनसामान्य के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसी क्रम में जनपद कानपुर नगर में दिनांक 18 जून, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन कैलाश भवन ऑडिटोरियम, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर में किया जाएगा। कार्यशाला में 500 से अधिक किसानों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे कार्यशाला स्थल पर अपने विभागीय स्टॉल स्थापित कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाएं। साथ ही कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रगतिशील एवं उत्कृष्ट कृषकों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios