पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 12.59 लाख मतदाता दर्ज

Share your love

Mediawali news, कानपुर नगर

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पंचायत निर्वाचक नामावली-2026 का अंतिम प्रकाशन 10 जून को कर दिया गया है। अंतिम प्रकाशित सूची के अनुसार जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 12 लाख 59 हजार 578 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 6 लाख 79 हजार 287 पुरुष तथा 5 लाख 80 हजार 291 महिला मतदाता शामिल हैं।

अंतिम प्रकाशित पंचायत निर्वाचक नामावली का अवलोकन संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उपजिलाधिकारी कार्यालयों तथा ग्राम पंचायत कार्यालयों में किया जा सकता है।

विकास खंडवार मतदाताओं में घाटमपुर सर्वाधिक 1 लाख 70 हजार 623 मतदाताओं के साथ प्रथम स्थान पर है। इसके बाद विधनू में 1 लाख 47 हजार 360, बिल्हौर में 1 लाख 44 हजार 278, सरसौल में 1 लाख 39 हजार 919, भीतरगांव में 1 लाख 37 हजार 704 तथा कल्याणपुर में 1 लाख 32 हजार 999 मतदाता दर्ज किए गए हैं। पतारा में 1 लाख 15 हजार 701, चौबेपुर में 1 लाख 15 हजार 415, शिवराजपुर में 1 लाख 1 हजार 103 तथा ककवन में 54 हजार 476 मतदाता हैं।

सरसौल में 75,387 पुरुष एवं 64,532 महिला, विधनू में 79,183 पुरुष एवं 68,177 महिला, शिवराजपुर में 54,317 पुरुष एवं 46,786 महिला, पतारा में 63,279 पुरुष एवं 52,422 महिला, कल्याणपुर में 70,947 पुरुष एवं 62,052 महिला, चौबेपुर में 61,900 पुरुष एवं 53,515 महिला, बिल्हौर में 77,203 पुरुष एवं 67,075 महिला, घाटमपुर में 92,721 पुरुष एवं 77,902 महिला, ककवन में 29,310 पुरुष एवं 25,166 महिला तथा भीतरगांव में 75,040 पुरुष एवं 62,664 महिला मतदाता दर्ज किए गए हैं।

प्रमुख आंकड़े
कुल मतदाता : 12,59,578
पुरुष मतदाता : 6,79,287
महिला मतदाता : 5,80,291

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 376

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us