मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

RWA की शिकायतों पर एक्शन: SHO लाइन हाजिर, चौकी प्रभारी सस्पेंड

RWA की शिकायतों पर एक्शन: SHO
mediawali news, Noida

सेक्टर 52 फोनरवा की बैठक में आरडब्ल्यू की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर 49 थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही हरिदर्शन चौकी प्रभारी पर ‌विभागीय जांच और सेक्टर 110 चौकी प्रभारी के खिलाफ सस्पेंड की कार्रवाई की। वहीं कमिश्नर ने सेक्टर 24, 58 और फेज टू थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी दी। मीटिंग में नोएडा एसीपी सेकंड को कड़ी फटकार लगाई गई और डीसीपी ट्रैफिक को मैरिज हॉल के सामने जाम लगनी वाली समस्या पर निजात पाने की सलाह दी।

रविवार को फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की मीटिंग थी। बैठक में विभिन्न सेक्टरों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कमिश्नर से कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक जाम, पुलिस के रवैये और स्थानीय समस्याओं की शिकायत की। सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में घरों में चोरी की अधिक घटनाओं होने की शिकायत मिलने पर कमिश्नर से भरी मीटिंग में ही सख्त रवैया अपनाने पर सेक्टर-49 थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। इसी तरह सेक्टर-110 चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया। वहीं फेस-2, सेक्टर-24 और सेक्टर-58 थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी की गई। हरिदर्शन चौकी के वर्तमान और पूर्व चौकी प्रभारी के खिलाफ प्रारंभिक जांच और विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

बैठक फोनरवा अध्यक्ष योग्रेंद्रा शर्मा ने ट्रैफिक जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। कई आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने मैरिज हॉल और स्कूलों के आसपास लगने वाले जाम की शिकायत की। इस पर पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि जहां-जहां जाम की समस्या रहती है, वहां जरूरत के अनुसार यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। मैरिज हॉल और अन्य स्थानों पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। स्कूलों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग रोकने और स्कूली बसों को सेक्टरों व सोसायटियों की सड़कों पर अनावश्यक रूप से खड़ा न होने देने के भी निर्देश दिए गए।

सोसायटी और सेक्टरों में खड़े लावारिस वाहनों का होगा सत्यापन

बैठक में एक आरडब्ल्यू की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ट्रैफिक और थाना प्रभारियों को साप्ताहिक बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही मकान मालिकों को किराएदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक करने की बात कही। सभी सेक्टरों और सोसायटियों में संचालित पीजी का सत्यापन भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios