मामा के अपहरण का आरोप, सगे भांजे और उसके दोस्तों पर केस दर्ज

- युवक की हत्या की आशंका, तलाश में जुटीं पुलिस की दो टीमें

- फेज वन थाने की पुलिस अप्रैल में युवक की गुमशुदगी दर्ज की थी

Share your love
Mediawali news, Noida

सेक्टर 16 स्थित जेजे कॉलोनी से बीते अप्रैल में लापता हुए 35 वर्षीय युवक की मां ने अपने ही नाती और उसके दोस्तों पर अपहरण का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पहले फेज वन थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन परिजनों की जांच और नए तथ्य सामने आने के बाद अब पुलिस ने हत्या के इरादे से अपहरण करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। लापता युवक की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं, हालांकि अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

जेजे कॉलोनी निवासी बासमती देवी ने पुलिस को बताया कि उनका 35 वर्षीय बेटा जुगेश 21 अप्रैल 2026 से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिवार ने 27 अप्रैल 2026 को फेज वन थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस समय परिवार को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जुगेश के साथ क्या हुआ है।

पारिवारिक रंजिश में वारदात की आशंका

महिला का आरोप है कि हाल ही में उन्हें कुछ स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है, जिसके आधार पर उन्हें पूरा शक है कि उनके बेटे जुगेश का अपहरण उनके ही नाती सूरज और उसके कुछ दोस्तों ने मिलकर किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि सूरज और जुगेश के बीच लंबे समय से आपसी विवाद और मनमुटाव चल रहा था। मामला परिवार के भीतर के आपसी रिश्तों से जुड़ा होने के कारण पुलिस इसे बेहद संवेदनशील मानकर चल रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

Saurabh Yadav
Saurabh Yadav
Articles: 96

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us