मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

नोएडा पुलिस ने 5900 करोड़ से ज्यादा की सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त

Tags:
नोएडा पुलिस ने 5900 करोड़ से ज्यादा की सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त
Mediawali news,Noida

गौतमबुद्धनगर में सरकारी और नोएडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पिछले डेढ़ साल में पुलिस की मदद से करीब 5904 करोड़ रुपये कीमत की 13.25 लाख वर्ग गज जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। इस कार्रवाई को जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की बड़ी उपलब्धियों में माना जा रहा है। साथ ही इन मामलों में पुलिस केस दर्ज कर कई भू-माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि तीनों अथॉरिटी की संयुक्त कार्रवाई से साल 2025 और 2026 में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस की सक्रिय सहायता से नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में कुल 13 लाख 25 हजार 960 वर्ग गज भूमि को कब्जामुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 5,903.95 करोड़ रुपये आंकी गई है। सबसे ज्यादा कार्रवाई सेंट्रल नोएडा जोन में हुई, जहां 8 लाख 89 हजार 127 वर्ग गज जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इस जमीन की कीमत करीब 5,009.68 करोड़ रुपये है। वहीं ग्रेटर नोएडा जोन में चार लाख 21 हजार 833 वर्ग गज भूमि कब्जामुक्त कराई गई, जिसकी कीमत लगभग 836.27 करोड़ रुपये है। नोएडा जोन में 15 हजार वर्ग गज जमीन से अतिक्रमण हटाकर करीब 58 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को सुरक्षित कराया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी और प्राधिकरण की जमीन को भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराना, सुनियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देना और कानून का शासन मजबूत करना है। इस दौरान अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई का आकंडा

नोएडा जोन

मुक्त कराई गई भूमि 15,000 वर्ग गज

अनुमानित कीमत रू 58 करोड़ रुपये

सेंट्रल नोएडा जोन

मुक्त कराई गई भूमि 8,89,127 वर्ग गज

अनुमानित कीमत रू 5,009 करोड़ 68 लाख 50 हजार

ग्रेटर नोएडा जोन

मुक्त कराई गई भूमि 4,21,833 वर्ग गज

अनुमानित कीमत रू 836 करोड़ 27 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios