मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

Kanpur: निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद जच्चा की मौत से मचा हड़कंप

Tags:
निजी अस्पताल

निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा

Mediawali news, कानपुर

बिल्हौर मकनपुर तिराहे पर संचालित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर जांच शुरू कर दी है।

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सिकहिला गांव निवासी सचिन पुत्र महावीर अपनी गर्भवती पत्नी विभा (22) को शनिवार रात करीब 10 बजे प्रसव के लिए बिल्हौर स्थित शुभदीप अस्पताल लेकर पहुंचे थे। तड़के करीब चार बजे विभा ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक उस समय जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया गया था।आरोप है कि सुबह करीब आठ बजे अस्पताल प्रशासन ने प्रसूता को डिस्चार्ज कर दिया।

परिजन उसे घर ले जाने के लिए अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ी तक ले गए, जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे वापस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतका के देवर अमित यादव ने आरोप लगाया कि डिलीवरी प्रशिक्षित डॉक्टर की बजाय स्टाफ के माध्यम से कराई गई थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल ने 27 हजार रुपये जमा कराने के बाद मरीज को घर भेज दिया। आरोप है कि हालत बिगड़ने पर अस्पताल में न तो डॉक्टर मौजूद था और न ही ऑक्सीजन जैसी आवश्यक सुविधा उपलब्ध थी।

परिजनों का यह भी कहना है कि मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अपने बचाव के लिए कागजी कार्रवाई तैयार की।वहीं अस्पताल संचालक डॉ. राजेंद्र कटियार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि प्रसूता की सामान्य डिलीवरी हुई थी और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। उनके अनुसार परिजनों के अनुरोध पर ही मरीज को डिस्चार्ज किया गया था। अस्पताल गेट पर अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उन्होंने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios