अहिल्याबाई जयंती पर एकता का संदेश, समाज को संगठित करने का आह्वान
उत्तरीपूरा में अहिल्याबाई जयंती पर विशाल जनसभा, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और राजनीतिक भागीदारी पर जोर
Mediawali news, कानपुर
बिल्हौर भारतीय होलकर महासभा के तत्वावधान में रविवार को उत्तरीपूरा में महारानी अहिल्याबाई जयंती की 301वीं जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में समाज की एकजुटता, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर सम्पत पाल ने महारानी अहिल्याबाई होलकर को आदर्श शासक बताते हुए कहा कि समाज की बेटियों को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाने और राजनीतिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। खुशी लाल पाल ने युवाओं को सामाजिक मुद्दों पर आगे आकर नेतृत्व करने की प्रेरणा दी। वहीं कार्यक्रम संरक्षक नन्द लाल पाल ने संगठन को मजबूत करने और सामूहिक प्रयासों से समाज को आगे बढ़ाने पर बल दिया।भारतीय होलकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह पाल ने महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज से आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों और विकास के लिए प्रभावी आवाज उठा सकता है।शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कृषि, व्यापार समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राजेश कुमार पाल ने किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं के उत्साह का समन्वय समाज को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकता है।इस अवसर पर नंदलाल पाल, मुंसी पाल, राजेन्द्र पाल, अमित पाल, सुनील पाल, डॉ. अजय पाल, राजू पाल, देशराज पाल (प्रधान), एड. शिवनारायण पाल, शिवकांत पाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।