मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

World Bicycle Day 2026: मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में साइकिल रेस, खिलाड़ियों और युवाओं को मिलेगा मौका

Tags:
world-bicycle-day-

Mediawali news, Noida
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 7 जून 2026 को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में “संडे ऑन साइकिल” साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी परवेज अली ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। “संडे ऑन साइकिल” का यह विशेष संस्करण विश्व साइकिल दिवस-2026 के तहत आयोजित होगा। इस आयोजन में साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल का भी सहयोग रहेगा।

7 जून को Sunday on Cycle Race, फिट इंडिया अभियान को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में खेल संस्थानों, खेलो इंडिया सेंटर, खेल छात्रावासों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इसके माध्यम से युवाओं को साइकिलिंग के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा। जिला प्रशासन और खेल विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी पहले फिट इंडिया पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर रेस में हिस्सा ले सकते हैं। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर होने वाला यह आयोजन जिले के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए एक खास अवसर साबित होगा। खेल विभाग को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग लेकर फिट इंडिया अभियान को मजबूत करेंगे और नियमित रूप से साइकिल चलाने की आदत को अपनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios