मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

विश्व पर्यावरण दिवस पर गौतमबुद्धनगर में 1.21 लाख पौधों का रोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ

Tags:
‘एक पेड़ मां के नाम

Mediawali news, Noida
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौतमबुद्धनगर में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। प्रदेश सरकार द्वारा एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसी अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर में 1 लाख 21 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जनपद का मुख्य कार्यक्रम सूरजपुर वेटलैंड में आयोजित किया गया, जहां जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने मौलश्री का पौधा लगाकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अपील की।

‘एक पेड़ मां के नाम
एक पेड़ मां के नाम

प्रभारी मंत्री ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूल-कॉलेजों, आरडब्ल्यूए और सरकारी अधिकारियों से कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने का आग्रह किया। इस अभियान में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के साथ कृषि, उद्यान, वन, ग्राम्य विकास, पंचायती राज और नगर विकास विभाग ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, सीआरपीएफ अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में वृक्ष भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें तुलसी, नींबू, अमरूद समेत कई फलदार पौधे लोगों को वितरित किए गए। प्रशासन ने जिले के किसानों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरित वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios