मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

सेक्टर-34 में पर्यावरण दिवस पर “रन फॉर मदर अर्थ” मैराथन का आयोजन

Tags:
पर्यावरण दिवस

Mediawali news, Noida
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, प्रकाश अस्पताल के सहयोग से “रन फॉर मदर अर्थ” मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों ने भाग लेकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि आज बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मेघा दीदी ने आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से प्रकृति और मानव जीवन के गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सुरक्षा ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। मैराथन के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा समाज को हरित और स्वच्छ बनाने का संदेश दिया गया।

इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के के जैन महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा प्रकाश अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा वी एस चौहान मनोरंजन कुमार यशोदा दीदी कुलदीप मुंशी एम सी भारद्वाज आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios