मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

नोएडा: महिला मैनेजर से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा मोबाइल

Tags:
नोएडा
Mediawali news, noida
नोएडा के सबसे पॉश इलाके सेक्टर-18 के अट्टा चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने एक कंपनी की लीगल मैनेजर से आईफोन लूट लिया। मोबाइल छीनने के बाद बदमाश भागने लगे तो महिला ने हिम्मत दिखाते हुए करीब 500 मीटर तक उनका पीछा किया। हालांकि इस दौरान उनकी स्कूटी फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना पुलिस बूथ के पास होने से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू कर दी है और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरें खंगाल कर बदमाशों की पहचान जुटाई जा रही है।

सेक्टर-22 निवासी आंचल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में लीगल मैनेजर हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे वह खाना लेने के लिए सेक्टर-18 स्थित अट्टा चौक गई थीं। इसी दौरान वह मोबाइल पर बात कर रही थीं। तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका आईफोन छीन लिया और दादरी रोड की ओर भाग निकले।मोबाइल छिनते ही आंचल ने शोर मचाया और अपनी स्कूटी से बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। करीब 500 मीटर तक पीछा करने के दौरान उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सड़क पर घिसटने से उनके चेहरे, हाथ, कोहनी, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें संभाला और उनके मंगेतर विपिन को सूचना दी। सूचना मिलते ही विपिन मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। घटना के बाद पीड़िता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी बाइक पर सवार थे और वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अट्टा चौक और आसपास के इलाकों में देर रात स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में पुलिस को गश्त और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios