मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

लाइव स्नैचिंग कर रहे बदमाश को टीएसआई ने जान जोखिम में डालकर दबोचा

Tags:
टीएसआई:

Mediawali news, noida

गौतमबुद्ध नगर कमिश्ररेट पुलिस विभाग और आम लोगों के बीच बुधवार को एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने अपने अदम्य साहस और बहादुरी की वजह से खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके इस सराहनीय कार्य से खुश होकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (टीएसआई) रमेश पंवार को 5100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे सेक्टर-37 बस स्टैंड पर एक व्यक्ति बस में चढ़ रहा था। इसी दौरान एक स्नैचर पीछे से आया और उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। ड्यूटी पर मौजूद टीएसआई ने यह घटना देख ली और तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बदमाश को दबोच लिया। उन्होंने आरोपी को तब तक पकड़े रखा, जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच गई। इस दौरान आरोपी ने छूटने की कोशिश में छीना-झपटी की, जिससे टीएसआई के दाहिने हाथ की कनिष्ठा (छोटी) उंगली की हड्डी टूट गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे सेक्टर-75 निवासी कमलेश कुमार दिल्ली जाने के लिए सेक्टर-37 बस स्टैंड पर डीटीसी बस में चढ़ रहे थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया और अपने साथी को सौंप दिया। साथी मोबाइल लेकर मौके से भागने लगा। पीड़ित को जब मोबाइल चोरी होने की जानकारी हुई तो उसने शोर मचाया और पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी।

घटना के समय पीसीआर-37 पर तैनात उपनिरीक्षक आबिद हसन, कांस्टेबल परमात्मा शरण और ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर रमेश पंवार ड्यूटी पर मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिकेत को दबोच लिया। हालांकि उसका साथी रोहित राजपूत उर्फ लक्ष्मण मौके से फरार हो गया।

ओला-उबर से जुड़कर चलाता था बाइक

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओला और उबर से जुड़कर बाइक चलाता है। इससे पहले वह ई-रिक्शा चलाता था। उसने स्वीकार किया कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों और बस स्टैंडों पर लोगों के बस में चढ़ने के दौरान उनकी जेब से मोबाइल चोरी करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अनिकेत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हाथरस का रहने वाला है और फिलहाल सेक्टर-5 हरौला में रह रहा था। उसके खिलाफ मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार साथी की तलाश भी जारी है।

इस घटना में सबसे खास बात टीएसआई रमेश पंवार की बहादुरी रही। आरोपी को पकड़ने के दौरान उनके हाथ में चोट लगी और एक उंगली टूट गई। इसके बावजूद उन्होंने आरोपी को नहीं छोड़ा और उसे पकड़कर थाना सेक्टर-39 पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios