गाजियाबाद की जरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Share your love

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की पॉलिएस्टर धागा फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, बड़ा हादसा टला
Mediawali news, गाजियाबाद

गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित एक पॉलिएस्टर धागा बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:30 बजे वैशाली फायर स्टेशन को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में स्थित प्लॉट संख्या 42/46 पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। बताया गया कि मैसर्स जैन जरी क्रिएशन नामक फैक्ट्री में पॉलिएस्टर धागा बनाने का कार्य किया जाता है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग फायर स्टेशनों से कुल 10 फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए।

दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार

दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को आसपास की इकाइयों तक फैलने से रोका। करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू और अग्निशमन अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण फैक्ट्री में रखे कच्चे माल और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि नुकसान का सटीक आकलन अभी नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारी मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं और अग्निशमन मानकों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Kanpur News: बीएड परीक्षा से पहले हादसा, नाले की जर्जर स्लैब टूटी, कई अभ्यर्थी और अभिभावक घायल

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 343

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us