Noida: राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और चंडीगढ़ में ट्रांसफर हुई 21 लाख ठगी की रकम

- हाई रिटर्न का झांसा देकर 75 वर्षीय बुजुर्ग को ठगों ने दिलाई फर्जी ट्रेनिंग, कुल 9 खातों में ट्रांसफर कराई रकम

Share your love
Mediawali news, Noida
Noida में शेयर ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने एक 75 वर्षीय बुजुर्ग से 21 लाख रुपये की ठगी कर ली। करीब डेढ़ महीने पहले ठग सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित से संपर्क किए। बातचीत के बाद उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप पर जोड़ लिया गया। वहां पर उन्हें करीब 15 दिन तक निवेश करने की ट्रेनिंग दी गई। जोकि पूरी तरह फर्जी थी। इसके बाद उन्हें एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए राजी कर लिया गया। जहां पर पीड़ित को निवेश की रकम बढ़ती और घटती दिखाई देती थी। ठगों ने हाई रिटर्न का झांसा देकर पीड़ित से 21 लाख 94 हजार 412 रुपये कुल नौ बार में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित को मुनाफा और मूल धन वापस नहीं मिले तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया गया है।

सेक्टर-76 जेएम ऑर्किड सोसायटी में रहने वाले प्रभात कुमार सिन्हा (75) ने पुलिस को बताया कि पिछले साल दिसंबर महीने में सोशल मीडिया के माध्यम एक अनजान शख्स से बातचीत हुई। जिसने बैंक खाते में जमा रकम के बारे में पूंछा। ठग ने पीड़ित को सलाह दी कि अगर यह रुपये वह निवेश कर देते हैं तो उन्हें हर महीने 15 से 20 प्रतिशत का मुनाफा होने लगेगा। जोकि इतना बैंक भी नहीं देता है। इस प्रक्रिया को सीखाने के लिए उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया गया। जिसमें करीब 200 से अधिक लोग जुड़े थे, उसमें रोजाना सुबह 11 बजे एक क्लास शुरू होती थी। जिसमें हर शख्स पिछले दिन के मुनाफे के बारे में जानकारी देता था। साथ ही ग्रुप में स्क्रीन शॉट भी भेजता था।

इस तरह पीड़ित को भरोसे में लेकर ठगों ने उन्हें वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद निवेश करने की सलाह दी। बुजुर्ग ने सबसे पहले 7 जनवरी को 19,412 रुपये एयरटेल पेमेंट्स बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद 14 जनवरी को 2 लाख रुपये एचडीएफसी बैंक खाते में, 19 जनवरी को 2 लाख रुपये यस बैंक खाते में और 21 जनवरी को फिर 2 लाख रुपये एचडीएफसी बैंक के दूसरे खाते में भेजवाए गए। उन्हें रकम बढ़ती दिखाई दी तो 28 जनवरी को 2 लाख रुपये यस बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद 2 फरवरी को 2.25 लाख रुपये, 11 फरवरी को 3.50 लाख रुपये, 12 फरवरी को 5 लाख रुपये और 17 फरवरी को 3 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा कर दिए। इस तरह कुल 21 लाख 94 हजार 412 रुपये की रकम साइबर अपराधियों के खातों में पहुंच गई। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रांजैक्शन से जुड़े बैंक खातों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Twisha Sharma Case: सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, CBI ने तेज की जांच

नोएडा, राजधानी एन्क्लेव पीतमपुरा के बैंक खाते में पहुंचे दो लाख

पुलिस जांच में सामने आया है कि ठगों ने राजस्थान के पुष्कर, चंडीगढ़ के सेक्टर 17सी, गुजरात के वस्त्रापुर और दिल्ली पीतमपुरा एन्क्लेव के बैंक खाते में कुल आठ लाख रुपये ट्रांसफर हुए हैं। इन चारों खातों में दो-दो लाख रुपये भेजे गए हैं। वहीं पांच अन्य खातों में कुल 13 लाख 94 हजार 412 ट्रांसफर हुए हैं। जिनके बारे में यूटीआर, और आईएफएसटी नंबर के आधार पर पुलिस ने जांनकार जुटानी शुरू कर दी है।

Saurabh Yadav
Saurabh Yadav
Articles: 70

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us