मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

नोएडा में नियम तोड़ने वाले 6888 वाहनों के एक दिन में कटे चालान

Mediwali news, Noida

जिले में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बुधवार को बड़ा अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन और डीसीपी ट्रैफिक के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने पूरे शहर में सख्ती से जांच अभियान के दौरान कुल 6 हजार 888 वाहनों चालान किए गए, जबकि 28 वाहनों को सीज भी किया गया। विशेष अभियान के अंतर्गत ब्लैक फिल्म, फॉल्टी, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही लोगों को नियम को लेकर जागरूक किया।

डीसीपी ट्रैफिक प्रभारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि मैनुअल कार्रवाई में तीन हजार 137 चालान किए गए, वहीं आईएसटीएमएस कैमरों के जरिए तीन हजार 751 वाहनों के चालान काटे गए। सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट चलने वालों पर हुई। बिना हेलमेट के दो हजार 122 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा ओवरस्पीड में वाहन चलाने वाले 451 लोगों पर भी कार्रवाई हुई। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सबसे ज्यादा 408 चालान किए गए। वहीं फॉल्टी या बिना नंबर प्लेट वाले 184 वाहनों पर कार्रवाई की गई। स्टंट करने वाले 6 वाहन चालकों के खिलाफ भी चालान किया गया।

इसके अलावा बिना इंश्योरेंस वाले 234 वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 9 वाहनों और ब्लैक फिल्म लगी 19 गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

यातायात पुलिस ने सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। यहां लोगों को ISI मार्क हेलमेट इस्तेमाल करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बिना हेलमेट 2122

ओवर स्पीड 451

नो पार्किंग 408

फॉल्टी नंबर प्लेट-184

स्टंट -06

इंश्योरेंस-234

मोडिफाइड साइलेंसर -09

ब्लैक फिल्म -19

वाहन सीज 28

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios