इंस्टाग्राम से दोस्ती और ट्रेडिंग के जाल में फंसाकर कारोबारी से 48 लाख की ठगी

- 10 अधिक बार में पीड़ित ने ठगों के खाते में ट्रांसफर की रकम, जांच में जुटी साइबर पुलि

Share your love
Mediawali news, Noida

साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक कारोबारी से 48 लाख रुपये की ठगी कर ली। इंस्टाग्राम आईडी से ठगों ने पीड़ित से संपर्क किया। बातचीत के बाद दोस्ती हुई और उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप पर जोड़कर निवेश करने की फर्जी ट्रेनिंग दी गई। झांसे में आए पीड़ित ने करीब 10 अधिक बार में रकम ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दी। पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने टैक्स और दूसरे चार्ज के नाम पर और रकम मांगनी शुरू की। इसके बाद उन्हें को ठगी का एहसास हुआ। मामले में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्होंने साइबर थाना पुलिस को जानकारी दी।

ग्रेटर नोएडा सूरज एटीएस सोसायटी निवासी रूपम गुप्ता (56) ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम से बातचीत के बाद उन्हें 29 अप्रैल को वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। जहां खुद को शेयर ट्रेडिंग का एक्सपर्ट होने की बात बोलकर कुछ लोगों ने उनसे बात जारी रखी। इसके बाद ठगों ने एक फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म का लिंक भेजा और वहां रजिस्ट्रेशन करने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने करीब 10 हजार रुपये निवेश कर दिए। एक ट्रेडिंग की वेबसाइट पर उनकी रकम बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी। धीरे-धीरे उन्होंने करीब 48 लाख रुपये अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए निवेश कर दिए। कुछ समय बाद जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो प्लेटफॉर्म की तरफ से टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज के नाम पर और पैसे जमा करने को कहा गया।

उन्होंने और रुपये नहीं होने की बात कही तो ठग बार-बार रकम मांगने शुरू कर दिए। फिर उन्हें पर पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। पुलिस ने 25 मई को केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बैंक खाते, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है।

Saurabh Yadav
Saurabh Yadav
Articles: 69

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us