गायब सामान की शिकायत की तो डिलीवरी बॉय ने साथियों संग की मारपीट

Share your love
Mediawali news,Noida

नोएडा सेक्टर-41 में ऑनलाइन ऑर्डर में सामान मिसिंग होने की शिकायत पर डिलीवरी बॉय साथियों के साथ ग्राहक के घर पहुंच गया और जमकर हंगामा किया। परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और घर में आग लगाने तक की धमकी दी। साथ ही पीड़ित के बेटे के साथ में मारपीट की गई। मामले में सेक्टर 39 थाने की पुलिस ने डिलीवरी बॉय और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर उसकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस को आदर्श राज ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे उनके भतीजे अश्विनी राज ने अपनी मां के फोन से ई-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकीट वेबसाइट से घरेलू सामान ऑर्डर किया था। सामान आने के बाद पता चला कि ऑर्डर में कुछ चीजें गायब हैं। इसी बात को लेकर अश्विनी ने डिलीवरी बॉय साकिम से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत सुनते ही डिलीवरी बॉय भड़क गया और अश्विनी राज से अभद्रता करने लगा। शोर-शराबा सुनकर जब आदर्श राज नीचे पहुंचे तो डिलीवरी बॉय और उसका साथी उनके साथ भी झगड़े करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने अपने कई अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।

थोड़ी देर में कई युवक घर के बाहर इकट्ठा हो गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने घर का गेट तोड़ने की भी कोशिश की, जिससे परिवार के लोग डर गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि हंगामा कर रहे युवकों ने घर में आग लगाने की धमकी भी दी। किसी तरह आसपास के लोगों और पुलिस के डर से आरोपी वहां से भागे। पीड़ित के मुताबिक के डोरबेल कैमरे में घटना का विडियो भी रिकॉर्ड हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही है।

Saurabh Yadav
Saurabh Yadav
Articles: 62

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us