ट्विशा शर्मा की मौ-त: गौर सिटी 16 एवैन्यू निवासी परिजनों ने दी एहम जानकारी
- मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां, मैं तो बहुत बुरी तरह फंस गई हूं
ट्विशा शर्मा की मौ-त: मां कल मुझे यहां से लेने आ जाओ प्लीज, आप अकेली ही आना
ग्रेटर नोएडा गौर सिटी 16 एवैन्यू निवासी परिजनों ने भोपाल में उनकी बेटी ट्विशा शर्मा की मौत मामले में कई अहम जानकारी साझा की है। घटना के पहले मृतक ट्विशा शर्मा ने वॉ्टस्ऐप पर कई मैसेज किए थे। महिला ने सात मई को मां को अपने पति के प्रताड़ना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कहा कि मां कल मुझे यहां से लेने आ जाओ प्लीज, लेकिन आप अकेली ही आना। मां मुझे यहां पर बहुत ज्यादा घुटन हो रही है। मैं तो बहुत बुरी तरह फंस गई हूं। घटना के बाद से ही मृतका के परिजन मध्यप्रदेश गए हुए हैं। आरोप लगा रहे हैं कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हुई है। सोमवार परिजन मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन भी किए, इसके बाद दोपहर दो बजे कोर्ट में वो लोग पहुंचे थे।
मृतका के चचेरा भाई हर्षित शर्मा ने बताया कि 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का उसके पति से अप्रैल महीने से किसी बात को लेकर झगड़े शुरू हो गए थे। ट्विशा ने 30 अप्रैल क नोएडा में रहने वाली अपनी मां को मैसेज पर सारी जानकारी दी। इसके बाद अपनी बुआ की बेटी को मैसेज कर बोली कि मैं शादी करने के बाद फंस गई हूं, तुम शादी मत करना। जिस पर उसकी चचेरी बहन ने रिप्लाई दिया कि टुकटुक मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है। तुम अपना ख्याल रखना और मैं तुम्हारे साथ हूं। इसके बाद मृतका ने अपनी मां को मैसेज पर बताया कि उसका पति बोल रहा है कि वह उसे एक साल से झेल रहा है। मम्मी मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं करूं तो क्या करूं। इसके बाद बोलती हैं कि अब आप देख लो कल या परसो कोई ट्रेन का टिकट मिले तो अकेली चली आओ।
Online गेम के जरिए दोस्ती और Cyber Stalking कर महिला से 10 लाख ठगे
ट्विशा शर्मा: वह मिस पुणे का खिताब भी चुकी थी
परिजनों ने बताया कि शादी से पहले ट्विशा शर्मा ने जिंदगी में बड़े मुकाम हासिल किए थे। ट्विशा एमबीए से ग्रेजुएट थीं। एक मॉडल के तौर पर वह मिस पुणे का खिताब भी चुकी थी। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसके बाद 2021 में तेलुगु फिल्म मुग्गुरी मोनागल्लु में काम किया। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया। उनका नाम आईएमडीबी पर भी दर्ज है, जिससे उनकी प्रोफेशनल पहचान और मजबूत हुई।सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी। साथ ही मुंबई की कंपनी फ्लेवर पॉट फूड्स में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम किया। बाद में वह जर्मन एकेडमी ऑफ डिजिटल एजुकेशन (डीएडीबी) में कम्युनिकेशन एंड ऑनबोर्डिंग मैनेजर रहीं। इसके अलावा वह प्रमाणित योग प्रशिक्षक और विपश्यना मेडिटेशन की साधक भी थीं।
मौत से 15 मिनट पहले ट्विशा से हुई थी बात
परिजन ने बताया कि ट्विशा की मुलाकात 2024 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी की थी। 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में ट्विशा का शव फंदे से लटका मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार ने पति समर्थ सिंह और उनकी मां, सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि ट्विशा लगातार घर लौटने की बात कर रही थीं और मौत से 15 मिनट पहले तक फोन पर संपर्क में थीं।
मृतका की मां ने कहां कि मेरी बेटी को उन लोगों ने मार दिया
ट्विशा की मां रेखा शर्मा ने बताया कि मेरी बेटी को उन्होंने मार दिया, अब वह दोनों भी गिरफ्तार होने चाहिए। दरसल आरोपी सामर्थ सिंह फरार है। भोपाल पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया है। परिजन ने दहेज उत्पीड़न, शारीरिक प्रताड़ना और सबूत मिटाने के आरोप लगा रहे हैं। साथ ही परिवार वाले मृतका का दोबारा से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।