Online गेम के जरिए दोस्ती और Cyber Stalking कर महिला से 10 लाख ठगे
नोएडा में रहने वाली एक महिला को ऑनलाइन गेम के माध्यम से युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया, पीड़िता से एक शख्स ऑनलाइन गेम के जरिए संपर्क किया, बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। महिला शादीशुदा है , आरोपी इसी बात का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ साइबर स्टॉकिंग शुरू कर दिया। बदले में पीड़िता से 20 लाख रुपये की वसूली मांगी की। ठग ने 10 लाख रुपये ट्रांसफर भी करा लिए। अब आरोपी महिला की मॉर्फ्ड फोटो और फर्जी चैट वायरल करने तथा सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। आरोपी महिला के परिवार की लोकेशन और निजी जानकारी भेजना शुरू कर दिया है। इससे महिला डरने लगी है। अब मामले में साइबर थाने की पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Cyber Stalking की दोस्ती ऑनलाइन गेम से
सेक्टर 43 गोदरेज वुड्स सोसायटी में रहने वाली महिला की चचेरी बहन ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बहन का विकास कुमार नाम के युवक से 2023 में ऑनलाइन गेम के जरिए पहचान हुई थी। आरोप है कि धीरे-धीरे आरोपी ने पीड़िता और उनके परिवार की निजी जानकारियां जुटा लीं। आरोपी ने साल 2024 में 20 लाख रुपये की मांग की और दिसंबर 2024 में साइबर फ्रॉड के जरिए 10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। मामले की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस और कोर्ट की मदद से पीड़िता को करीब 8.45 लाख रुपये वापस मिल गए। इसके बाद ठग महिला के पति, बेटी, गाड़ी नंबर और रोजमर्रा की गतिविधियों तक की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर भेजने लगा।
वहीं पैसे नहीं मिलने पर वह सोशल मीडिया पर गलत बातें और मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद हत्या, यौन हिंसा और बच्चे को नुकसान पहुंचाने जैसी बातें कहकर महिला को मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद ठग ने कई फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और चैट वायरल कीं। एक सोशल मीडिया अकाउंट पर पीड़िता और उसके परिवार को लेकर अभद्र बातें लिखकर पोस्ट कर दिया। इसके बाद पीड़िता की चचेरी बहन उसके बचाव में आई तो ठग ने उसे भी परेशान करना शुरू कर दिया है।
चचेरी बहन का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
महिला कामकाज करती हैं। इस वजह से उन्हें लगातार ट्रैवेल्स करना पड़ता है। जब ठग उन्हें अधिक परेशान करना शुरू किया तो उनकी चचेरी बहन बीचबचाव में आई। ठग ने चचेरी बहन को परेशान करना शुरू कर दिया, उसका मोबाइल नंबर एक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। जिससे उसके मोबाइल पर अनजान नंबरों से कॉल आने शुरू हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साइबर स्टॉकिंग, उगाही, आपराधिक धमकी, मानहानि और आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या होता है साइबर स्टॉकिंग
साइबर स्टॉकिंग का मतलब है इंटरनेट सोशल मीडिया, चैट, ईमेल या दूसरे ऑनलाइन माध्यमों से किसी व्यक्ति का लगातार पीछा करना, परेशान करना, डराना या निगरानी करना है। जब कोई व्यक्ति ऑनलाइन किसी को बार-बार मैसेज करे, धमकाए, उसकी निजी जानकारी जुटाए, फर्जी अकाउंट बनाकर बदनाम करे या उसकी हर गतिविधि पर नजर रखे, तो उसे साइबर स्टॉकिंग कहा जाता है।
Noida Labour Protest : फेसबुक पेजों पर भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट डालने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज