CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र पास

Share your love
Mediawli news

Image

Central Board of Secondary Education ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 85.20% छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बोर्ड के अनुसार, इस बार 94,028 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। वहीं 17,113 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

फरवरी से अप्रैल तक हुई थी परीक्षा

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा इस बार 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड ने कॉपियों की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के जरिए कराई। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई।

मेरिट लिस्ट और टॉपर घोषित नहीं होंगे

सीबीएसई ने इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला लिया है। बोर्ड किसी भी छात्र को आधिकारिक तौर पर टॉपर घोषित नहीं करेगा। इसके अलावा सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी छात्र को स्कूल, जिले या क्षेत्र का टॉपर घोषित न करें। बोर्ड का कहना है कि इसका उद्देश्य छात्रों पर अनावश्यक दबाव कम करना है।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का रिजल्ट 82.23% रहा।

इस तरह लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 6.73 प्रतिशत बेहतर रहा। वहीं ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है।

त्रिवेंद्रम सबसे आगे, प्रयागराज सबसे पीछे

तिरुवनंतपुरम रीजन का रिजल्ट देशभर में सबसे अच्छा रहा। यहां 95.62% छात्र पास हुए हैं।

वहीं प्रयागराज रीजन का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा, जहां केवल 72.43% छात्र सफल हुए। पिछले साल भी त्रिवेंद्रम सबसे आगे और प्रयागराज सबसे पीछे था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

अगर इंटरनेट काम नहीं कर रहा हो या वेबसाइट सर्वर डाउन हो जाए, तो छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर
CBSE12 (रोल नंबर) टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें।
कुछ ही सेकंड में रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा।

APAAR ID और DigiLocker की सुविधा

जिन छात्रों की APAAR ID सीबीएसई से लिंक है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद DigiLocker के “Issued Documents” सेक्शन में डिजिटल मार्कशीट मिल जाएगी। जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, उन्हें पहले अपना अकाउंट बनाना होगा।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। अगर किसी छात्र के एक विषय में कम अंक आते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। लेकिन दो या उससे अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्रों को दोबारा 12वीं कक्षा में बैठना होगा।

फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

बोर्ड ने कहा है कि एक या अधिक विषयों में असफल छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे छात्रों का एक साल खराब नहीं होगा और उन्हें अपने अंक सुधारने का मौका मिलेगा। सीबीएसई जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का पूरा शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया जारी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us