मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

Noida: बहन को लेकर तानों से खौला गुस्सा, शराब पिलाकर फावड़े से काट डाला दो साथी

Tags:

Mediawali news, Noida

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में मिले दो मजदूरों के शवों की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा ली। पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपी अभिषेक कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में जो खुलासा किया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। पुलिस के मुताबिक 8 मई को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि एक निजी इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में दो लोगों के शव पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतकों की पहचान मेरठ निवासी इंद्र उर्फ धर्मेंद्र और शीशपाल के रूप में हुई। दोनों करीब दो-तीन दिन पहले ही हॉस्टल में माली का काम करने आए थे।

डीसीपी डॉ प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि घटना के बाद थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने केस दर्ज कर दो टीमें बनाई थीं। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी अभिषेक कुमार के बारे में अहम सुराग मिले। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा गुर्जरपुर रेलवे लाइन की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

बहन के संबंध को लेकर मारते थे ताने 

पूछताछ में आरोपी अभिषेक ने बताया कि वह, शीशपाल और इंद्र तीनों 6 मई को ग्रेटर नोएडा के निर्माणाधीन हॉस्टल में काम करने आए थे। अभिषेक का शीशपाल से पुराना विवाद चल रहा था। आरोपी के अनुसार, उसकी बहन के संबंध पहले शीशपाल से थे और इसी बात को लेकर शीशपाल अक्सर उसे ताने मारता था। इंद्र भी उसका साथ देता था। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसने पहले ही दोनों की हत्या की योजना बना ली थी। 8 मई की रात उसने दोनों को शराब पिलाई, लेकिन खुद कम शराब पी ताकि होश में रहे। जब दोनों नशे में होकर सो गए तो उसने फावड़े से उनके सिर और शरीर पर कई वार किए। शोर सुनकर इंद्र जाग गया तो आरोपी ने उस पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios