मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

Noida: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी वतीन बच्चों की मौत

Tags:

Mediawali news, noida

बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के मामन कट के पास ट्रक ने बाइक सवार दंपति और उनके तीन बच्चों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। घर में एक साथ पांच की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई है।

हादसा बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर मामन कट के पास हुआ। कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव धमेड़ा कीरत निवासी उत्तम कुमार उम्र 45 वर्ष पुत्र महीपाल सिंह अपनी पत्नी उर्मिला 40 वर्ष, पुत्र निशांत 8 वर्ष, पुत्री दिशा 6 वर्ष, अनायरा 4 वर्ष के साथ खुर्जा से बाइक से अपने गांव धमेड़ा किरत जा रहे थे। पूरा परिवार वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था। वहां से आकर अपने रिश्तेदार के घर रुके थे। मामन कट के पास ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वैष्णो देवी के दर्शन करके आए थे

कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव धमेड़ा कीरत निवासी 38 वर्षीय उत्तम सिंह अपनी पत्नी उर्मिला और तीन बच्चों के साथ वैष्णो देवी दर्शन कर वापस आया था। खुर्जा में अपने एक रिश्तेदार के यहां रुका था। शुक्रवार सभी लोग बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के मामन कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक का अगला हिस्सा टूटा हुआ है। मौके से हरियाणा नंबर की ट्रक की नंबर प्लेट मिली है। ट्रक की चेकिंग कराई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios