मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

नोएडा श्रमिक आंदोलन में डायल-112 के पुलिसकर्मी का उगाही का विडियो वायरल

नोएडा में डायल-112 पीसीआर पर तैनात एक पुलिसकर्मी का कथित अवैध उगाही करते विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने जांच की। सेक्टर-62 डी पार्क के पास कैमरे में कैद हुई कथित वसूली की घटना पिछले कई दिनों की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रमिक आंदोलन में ड्यूटी के लिए मेरठ से आई पीआरवी वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वसूली की है। जांच के बाद मेरठ एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई है। एक मीनिट 48 मीनट के वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी ऑटो और ई-रिक्शा चालक से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। विडियो सेक्टर-62 स्थित डी पार्क के पास का है। इसी दौरान डायल-112 पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी वहां पहुंचा और चालक से रुपये की मांग करता है। विडियो में सेवा पानी करने की बात बोलता है। विडियो में कथित पुलिसकर्मी कुछ चालक से बातचीत करता नजर आ रहा है। इसके बाद वह उससे रुपये लेते हुए दिखाई देता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। जांच में पता चला है कि संबंधित पीआरवी टीम मेरठ से श्रमिक और शांति व्यवस्था ड्यूटी के लिए गौतमबुद्ध नगर आई थी। मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ को संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध उगाही के लिए कोई जगह नहीं है। यदि जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डायल-112 सेवा आम लोगों को आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने के लिए शुरू की गई थी। ऐसे में इस तरह के आरोप सामने आने से लोगों का भरोसा प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा देने वाले ही अगर सड़क पर वसूली करते नजर आएंगे तो पुलिस की छवि पर असर पड़ना तय है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios