जनपद में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Share your love

Mediawali news, Noida

गौतमबुद्धनगर में शिक्षामित्र सम्मान और बढ़े हुए मानदेय वितरण का कार्यक्रम खुशी और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के जीएनआईओटी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षामित्र, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मौजूदगी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा। इस अवसर पर शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया और बढ़े हुए मानदेय को लेकर खुशी जाहिर की गई।

मुख्यमंत्री के संबोधन से शिक्षामित्रों में उत्साह

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना करते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उनके संबोधन से उपस्थित शिक्षामित्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने किया सम्मानित

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग जसवंत सिंह सैनी उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, विधायक धीरेंद्र सिंह, विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मानदेय में वृद्धि सरकार की सकारात्मक सोच और शिक्षामित्रों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षामित्रों से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में निरंतर योगदान देने की अपील भी की।

शिक्षामित्रों को वितरित किए गए प्रतीकात्मक चेक

कार्यक्रम के दौरान मंत्री जसवंत सिंह सैनी द्वारा शिक्षामित्रों को ₹18,000 मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। जनपद में कुल 628 शिक्षामित्रों एवं 38 अनुदेशकों को मानदेय वृद्धि का लाभ मिला है। इस मौके पर शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

समारोह के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं, डिजिटल शिक्षण सामग्री और शैक्षिक नवाचारों से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए। मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने इन स्टॉलों का अवलोकन कर शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us