मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

kanpur: चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार, दंपती का झोला बरामद

Tags:

Mediawali news, कानपुर

बिल्हौर कस्बा स्थित बस स्टाप पर दंपती का झोला चोरी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए गहने व अन्य सामान भी बरामद किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है।

फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचीपुर गांव निवासी साबिर पुत्र जाकिर हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मकनपुर रोड स्थित निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करते हैं। बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ घर जाने के लिए बिल्हौर कस्बा स्थित बस स्टाप पर वाहन का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका झोला पार कर दिया। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी झोला नहीं मिला। झोले में कपड़े, गहने और अन्य जरूरी सामान रखा था। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। बस स्टाप और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ के साथ संदिग्ध लोगों की तलाश की गई। जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्धों की जानकारी मिली।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने कस्बा निवासी शकील पुत्र सलीम पेंटर तथा मोहम्मद इकबाल उर्फ बिल्ला पुत्र सलीमुद्दीन को अनूपपुरवा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के गहने व अन्य सामान बरामद हुआ।

इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद सामान की पहचान पीड़ित से कराई गई, जिसके बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios