मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

मेहनत लाई रंग: विभव शुक्ला बने टॉपर, घर-विद्यालय में खुशी का माहौल

Tags: ,

Mediawali news, कानपुर

बिल्हौर, चौबेपुर वाराणसी विश्वनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल के होनहार छात्र विभव उर्फ राघव शुक्ला ने 93.5 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। शानदार सफलता से गांव स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई।विभव शुक्ला की उपलब्धि पर उनके पिता सुभाष शुक्ला एवं माता रंजना शुक्ला भावुक नजर आकर बेटे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों ने बताया कि विभव शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी अनुशासित छात्र रहा है, जिसकी मेहनत आज रंग लाई है।विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित बाजपेई एवं चेयरमैन पुरुषोत्तम बाजपेई ने छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी कहा कि विभव जैसे छात्र विद्यालय के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अन्य छात्रों से भी उससे प्रेरणा लेने की अपील की।विभव शुक्ला की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।पूरे विद्यालय में विभव अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios