मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बाबा साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Tags:

Mediawali news, कानपुर

बिल्हौर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आजाद समाज पार्टी के कानपुर मंडल अध्यक्ष आजाद मनोज दिवाकर ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सभी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के दलित, वंचित शोषित वर्गों की आवाज उठाकर उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाया। उनके विचार आज भी पूरे देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर में प्रेरणा का स्रोत हैं। शिवराजपुर वार्ड नंबर 3 में बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद करते हुए सूरज सचिन विमल राजेश राजवीर ने राहगीरों को शरबत बूंदी वितरित किया है।
मीडिया प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव ने बाबा साहब को “जिंदा पीर” बताते हुए कहा कि यदि बाबा साहब न होते तो समाज के वंचित वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार कभी नहीं मिल पाता।इस दौरान विपिन, अजय, डॉ. अनिल सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios