सरकारी सब्सिडी से उछले फर्टिलाइजर शेयर, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

Share your love

Mediawali news

सरकार के बड़े फैसले ने फर्टिलाइजर सेक्टर में नई जान डाल दी है। खरीफ 2026 सीजन के लिए 41,354 करोड़ रुपये की फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी मिलने के बाद इस सेक्टर के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। खासतौर पर Fertilisers and Chemicals Travancore Limited के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज किया गया, जिससे निवेशकों का ध्यान इस सेक्टर की ओर तेजी से बढ़ा है।

दरअसल, West Asia में जारी तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर उर्वरकों की कीमतों में तेजी आई है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने गैर-यूरिया फर्टिलाइजर पर दी जाने वाली सब्सिडी में 10 से 21 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। यह बढ़ोतरी न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) स्कीम के तहत की गई है, जिसका सीधा फायदा कंपनियों और किसानों दोनों को मिलने की उम्मीद है।

इस फैसले से सरकार पर कुल 41,534 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 12 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, इस कदम से कंपनियों की बिक्री और डिमांड में मजबूती आने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, ब्रोकरेज हाउस Antique Stock Broking का मानना है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में सेक्टर के मार्जिन पर दबाव रह सकता है। इसके बावजूद ब्रोकरेज ने Coromandel International और Paradeep Phosphates को निवेश के लिए बेहतर विकल्प बताया है। पारादीप फॉस्फेट के लिए 190 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 56 प्रतिशत तक का संभावित रिटर्न दर्शाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फॉस्फोरिक एसिड की कीमतें 1,300 डॉलर प्रति टन के स्तर पर स्थिर हैं, जिससे बैकवर्ड इंटीग्रेशन वाली कंपनियों को आने वाले समय में बेहतर मार्जिन मिल सकता है। हालांकि, अमोनिया और सल्फर की कीमतों में क्रमशः 30 और 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी ने आयात-निर्भर कंपनियों के लिए चिंता बढ़ा दी है।

इसी बीच, कोरोमंडल इंटरनेशनल के शेयर 2,115 रुपये पर बंद हुए, जो अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर 2,720 रुपये से करीब 22 प्रतिशत नीचे हैं। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर 2,400 रुपये का लक्ष्य तय किया है, जो निवेशकों को 13 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दे सकता है।

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 253

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us