मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

फेडरेशन आरडब्ल्यूए सेक्टर 34 ने की बिजली अधिकारियों के साथ बैठक

Tags: ,

Mediawali news, noida

सेक्टर 34 में स्मार्ट मीटर लगने के बाद निवासियों को आ रही समस्याओं और बिजली की निर्बाध आपूर्ति के सम्बंध में आरडब्ल्यूए ने उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ सामुदायिक केंद्र सेक्टर 34 में बैठक आहूत की गयी।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के के जैन ने बताया कि सेक्टर-34 में लगाए गए स्मार्ट मीटरों के कारण उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।बिजली विभाग की ऐप सुचारू रूप से कार्य नहीं करने के कारण उपभोक्ताओं को बिल भुगतान में भी कठिनाई हो रही है। उन्होंने मांग की कि पूर्व की भांति एक निश्चित सीमा तक नकारात्मक बैलेंस होने पर भी बिजली आपूर्ति बाधित न की जाए।

आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि उपस्थित अधिकारियों से आगामी गर्मी के मद्देनजर फ़ीडर पैनल मीटर पैनल और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने की माँग की ताकि गर्मियों में भी बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चल सके । साथ ही साथ स्मार्ट मीटर के बिल के भुगतान के लिए मैसेज अलर्ट भेजने की भी बात रखी ताकि निवासियों को कोई परेशानी ना हो ।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता ने बताया कि नकारात्मक बैलेंस ₹2000 तक छूट देने की योजना पर कार्य किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी काम किया जा रहा है जिससे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से मिल सके ।

बैठक के दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के के जैन महासचिव धर्मेंद्र शर्मा अधिशासी अभियंता मोहित दीक्षित उपखंड अधिकारी मीटर गौरव उप खंड अधिकारी टेक्निकल यादव कुलदीप मुंशी जे के याचू देवेन्द्र वत्स बंटी चौधरी प्रदीप सिंह वेद प्रकाश मिश्रा संजीव महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios