मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बिल्हौर में स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, नामांकन बढ़ाने पर जोर

Tags:

. बीएसए ने शिक्षकों को दिए घर-घर संपर्क के निर्देश

Mediawali news, कानपुर नगर

नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ बुधवार को बिल्हौर, ककवन, शिवराजपुर व चौबेपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि 1 से 15 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के दौरान 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

नामांकन बढ़ाने और अगली कक्षाओं में प्रवेश पर जोर

बीएसए ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे गत वर्षों की तुलना में इस सत्र में नामांकन बढ़ाएं। कक्षा 5 उत्तीर्ण बच्चों का कक्षा 6 और कक्षा 8 उत्तीर्ण विद्यार्थियों का कक्षा 9 में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के प्रथम दिन ही विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के करीब 20 बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें वितरित की गईं। साथ ही कक्षा 1 में नवप्रवेशित बच्चों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

बिल्हौर और चौबेपुर में भी जागरूकता गोष्ठियां आयोजित

ककवन कार्यक्रम के बाद बीएसए बिल्हौर बीआरसी पहुंचे, जहां शिक्षक, अभिभावक और शिक्षा समिति के सदस्यों के साथ जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की गईं। इसमें छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया। गोष्ठियों में संचारी रोगों से बचाव के उपाय भी बताए गए। विशेषज्ञों ने साफ-सफाई, स्वच्छ पानी और आसपास गंदगी न होने देने पर जोर दिया। वही चौबेपुर में सांसद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह और ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला ने स्कूल चलो अभियान को हरी जल्दी दिखाई।

रैलियों के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत विद्यालयों से रैलियां निकालकर गांव-गांव लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों और शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय से नामांकन कराएं और नियमित रूप से विद्यालय भेजें।

अधिकारियों व शिक्षकों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता, रवि कुमार सिंह, एआरपी व अन्य शिक्षक, अभिभावक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios