मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

स्कूल चलो अभियान से नवीन सत्र का शुभारंभ, प्रवेश उत्सव में दिखा उत्साह

Tags: ,

Mediawali news, कानपुर

बिल्हौर शिवराजपुर,ब्लॉक संसाधन केंद्र में नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर प्रथम में स्कूल चलो अभियान एवं नवीन प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कृपाशंकर यादव के संरक्षण एवं प्रधानाध्यापक शिवेंद्र सिंह गौड़ के निर्देशन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शुभम बाजपेई तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला कटियार, सभासद मनसा पाठक, कैलाश कटियार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कामेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली नि:शुल्क सुविधाओं जैसे पाठ्यपुस्तक, ड्रेस, मध्यान्ह भोजन आदि—की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने की अपील की।
अतिथियों ने नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण का उद्घाटन करते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया तथा विद्यालय परिवार को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर एआरपी टीम से सुबोध शुक्ला, विशाल कटियार, रेनू त्रिपाठी, माधुरी यादव, डॉ. प्रगति रघु सक्सेना, सत्य प्रकाश बाजपेई, जूनियर प्रसाद, अर्चना, दीपिका, संध्या एवं रंजना सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios