साइबर पुलिस ने ठगों पर कसा शिकंजा, 3 साल में 1692 आरोपी गिरफ्तार

Share your love

ठगों के खातों में 139 करोड़ रुपये कराया फ्रीज, 68.37 करोड़ रुपये वापस दिलाया

Mediawali news

नोएडा में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की साइबर शाखा की पुलिस ने 3 साल में 1692 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें देश के विभिन्न राज्यों पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, गुजरात से पकड़ा गया है। नोएडा में शेयर मार्केट और डिजिटल अरेस्ट के साथ अन्य साइबर ठगी की रकम इन राज्यों के बैंक शाखा के खातों में ट्रांसफर हुई थी। सभी पकड़े गए आरोपसाइबर ठगों को बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाते थे। जिसमें ठगी की रकम भेजी जाती थी।

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। जिसमें तीन साल के अंदर 139 करोड़ 54 लाख 11 हजार 170 रुपये की ठगी गई रकम को फ्रीज कराया गया है। इसके अलावा पीड़ितों को 68 करोड़ 37 लाख 48 हजार 484 रुपये वापस भी दिलाए गए हैं। पुलिस टीम लगातार मॉनिटरिंग, डेटा विश्लेषण और तकनीकी जांच के जरिए अपराधियों तक पहुंच रही है। इससे साइबर अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्दी गिरफ्तार किया जा रहा है। नोएडा में सबसे अधिक डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश ठगी, केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी कस्टमर केयर, लोन ऐप फ्रॉड और अन्य साइबर अपराध शामिल है। इन अपराधियों का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था। पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में छापेमारी कर पुलिस ने इन ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी विदेश में बैठे साइबर ठगों को कमीशन पर बैंक खाता और सिम खरीदकर उपलब्ध करवाते थे। वहीं जिन्होंने समय पर शिकायत दर्ज कराई, उनसे ठगी की रकम फ्रीज कराने की संभावना बढ़ जाती है।

यूनिवर्सिटी, कॉलेज और मॉल में लोगों को किया गया जागरूक

अधिकारी ने बताया कि जपनद में साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। जोकि यूनिवर्सिटी, कॉलेज और मॉल के बाहर भीड़ इकठ्ठा कर उन्हें जागरूक किया गया। जिसमें दो साल के अंदर लगभग डेढ़ हजार स्थानों पर कुल 10 लाख से अधिक लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए गए। वहीं साइबर पुलिस की तरफ से यूट्यूब पर लाइव सेंशन कर 2.50 लाखों को जोड़कर उन्हें ठगी से बचने के तरीके सुझाए।

नोएडा पुलिस ने देश के भर के 130 लोगों को लाइव ठगी से बचाया

साइबर डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि उनके निर्देशन में एक टीम बनाई गई है। जोकि देश भर में शेयर मार्केट में फंसे लोगों को लाइव ठगी से बचाने में मदद करती है। पुलिस टीम नेशनल पेमेंट विभाग से जानकारी लेकर, एक साथ रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर होते हैं। उनके संपर्क कर उन्हें ठगी के बारे में जानकारी दी जाती है। इसी क्रम में टीम ने अब तक 130 से अधिक लोगों को लाइव ठगी के बचाया है।

Saurabh Yadav
Saurabh Yadav
Articles: 10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us