मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बिल्हौर में युवक से लूट, विरोध करने पर मारपीट कर घायल किया

Mediawali news, कानपुर

बिल्हौर में मेले से लौट रहे एक युवक के साथ लूट व मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।बिल्हौर मोहल्ला पनचगंज निवासी नवल ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे शिव भवानी मंदिर का मेला देखकर घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पास रखा मोबाइल फोन (कीमत करीब 25 हजार रुपये) व जेब में रखे 1180 रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना में घायल युवक को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन जब उसकी मां आरोपियों के घर मोबाइल मांगने गई तो वहां भी गाली-गलौज करते हुए भगा दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़ित ने थाना बिल्हौर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios