मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...
NCR

एलपीजी के अवैध उपयोग पर सख्ती: जनपद में चला सघन जांच अभियान

Mediawali news, Noida

जनपद में एलपीजी गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग, बांट माप विभाग और ऑयल कंपनियों की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।

इन टीमों ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर क्षेत्र की कई गैस एजेंसियों की जांच की। सेक्टर-54 स्थित मिथिला गैस गोदाम, आराधिका भारत गैस, गौरव इंटरप्राइजेज, सांई विनय भारत गैस एजेंसी, महालक्ष्मी एचपी गैस एजेंसी और जेवर इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। जांच में सभी एजेंसियों पर गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर्याप्त पाई गई और लाइसेंस, वजन व माप से संबंधित दस्तावेज भी सही मिले।

 कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निर्देश

जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए दो परचून दुकानों पर भी छापेमारी की गई। हालांकि किसी भी दुकान पर अवैध रिफिलिंग या गैस सिलेंडर का भंडारण नहीं मिला। इसके बावजूद सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर का गलत इस्तेमाल या भंडारण न करें।

 जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों के वितरण में पारदर्शिता बनी रहे और नियमों का सख्ती से पालन हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios