मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचार पर अधिकारियों को जान से मारने की धमकी का आरोप

Mediawali news , Noida

संविदा सफाई कर्मचारी और उनके10 नामदज, 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर-5 सोमवार को प्रदर्शन करने वाले नोएडा अथॉरिटी के संविदा सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सेक्टर 24 थाने में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि आंदोलन के दौरान मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया और अन्य कर्मचारियों को डराकर काम बंद कराया गया। जिससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर असर पड़ा। प्रदर्शन स्थल पर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने 10 अधिकारियों के साथ में गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस केस दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा अथॉरिटी के स्वास्थ्य निरिक्षक योगेंद्र कुमार हरिश ने पुलिस को बताया कि अचानक सफाई कार्य रुकने से शहर की जरूरी सेवाओं पर असर पड़ा और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था बाधित हो गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ नेताओं ने सरकारी कार्यों में बाधा डाली और नारेबाजी करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए भी उकसाने की कोशिश की। इस दौरान नोएडा अथॉरिटी के 10 वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही मामले में राधे पारचा, बबूल पारचा, रवि पारचा, राहुल, साधु मकवाना, सतवीर मकवाना, राहुल कुमार, सुनील टांक, रवि और नितिन कुमार समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

स्वास्थ्य निरीक्षकों और अवर अभियंताओं के समूह ने थाना सेक्टर-24 पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। उनका कहना है कि शहर की साफ-सफाई जैसी जरूरी सेवा बाधित होने से नागरिक जीवन प्रभावित होता है और प्रशासन की छवि पर भी असर पड़ता है। पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों की पहचान और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios